भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, जताया विरोध

  • Post By Admin on Dec 29 2022
भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला, जताया विरोध

दुमका: हेमंत सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जहां सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाते नहीं थक रही है। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा सरकार की विफलताओं को बता आक्रोश मार्च निकाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध जताया।

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुमका में भी भाजपा युवा मोर्चा आक्रोश रैली निकाली। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से आक्रोश मार्च निकाल नीचे बाजार होते हुए टीन बाजार चौक पहुंच पुतला दहन की। बालू, पत्थर,कोयला समेत खनिज संपदा की चोरी में छूट, गिरती कानून व्यवस्था, आदिवासी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, किसानों की दुर्दशा, युवाओं को रोजगार समेत सरकार के चुनावी वादे को लेकर पूरी तरह विफल बताया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार विरोधी नारे जमकर कार्यकर्ताओं ने लगाए। मौके पर पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने कहा कि सरकार का यह तीन साल पूरी तरह विफल रहा। इस सरकार में सिर्फ और सिर्फ अवैध कारोबार हुआ और संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में हत्या बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।