जनता का मोदी पर विश्वास, अबकी बार एनडीए करेगी 400 पार : गिरिराज सिंह
- Post By Admin on Mar 27 2024

लखीसराय : बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र साम्हो जाने के क्रम में विद्यापीठ चौक पर भव्य स्वागत किया। मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूरे देश में नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए जो काम किया है आज तक किसी पार्टी ने चाहे कम्युनिस्ट हो, कांग्रेस हो, 75 सालों में नहीं कर पाई। गरीबों को ना शौचालय दिया, ना आवास, ना बिजली, ना पानी और ना ही गैस सिलिंडर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो चीज सुनिश्चित कर दिया कि गरीबों को पांच लाख का ईलाज और पांच किलो राशन मिल रहा है, ये भी नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए सोचा। इसलिए पूरे देश की जनता का विश्वास मोदी जी पर है, इसलिए अबकी बार एनडीए करेगी चार सौ पार। गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वो एक खास समुदाय के पीछे लगे रहे उसका वोट लेंगे और समीकरण बनाएंगे। समीकरण से कुछ नहीं होता। मां-बाप के समीकरण से एक खास वर्ग का वोट लेने के लिए ये कांग्रेस और राजद मेहमान की नजर से देख रहे हैं, यहीं खतरा है। इधर लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। बीजेपी बुथ स्तर पर खुद को मजबूत करने में जूटी है।