सीताराम येचुरी के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने व्यक्त किया शोक
- Post By Admin on Sep 13 2024

मुजफ्फरपुर : सीपीआईएम के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि येचुरी एक जमीनी समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष नेता थे, जो छात्र और किसान राजनीति से उभर कर आए थे। उनका संघर्ष और समर्पण वर्तमान नफरती ताकतों के खिलाफ लड़ाई में इण्डिया गठबंधन की एक मजबूत कड़ी साबित हुआ।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता समीर कुमार, महताब आलम सिद्दकी, मुकेश त्रिपाठी, कुणाल सहाय, पं. मधुसूदन झा, जूही प्रितम, कौशल किशोर चौधरी, शैलेन्द्र शर्मा, विकास कुमार टुल्लु, महेन्द्र श्रीवास्तव, दिलीप चौधरी, जावेद खान, प्रभात चन्द्र, सविता श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्रवंशी, मोजक्कीर रहमान, रितेश कुमार सिन्हा, सुमन ओझा, राजू सहनी और मोहन कुमार सहित अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया।
सीताराम येचुरी के निधन से राजनीतिक जगत में एक बड़ी क्षति हुई है और उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।