हरियाणा में बीजेपी की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित 

  • Post By Admin on Oct 08 2024
हरियाणा में बीजेपी की बड़ी जीत, प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित 

चंडीगढ़ : हरियाणा में बीजेपी बहुमत की ओर काफी तेजी से  आगे बढ़ रही है। बीजेपी 50 और कांग्रेस 35 सीटों से आगे है। हरियाणा के चुनाव परिणाम एग्जिट पोल को फेल कर रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल की भविष्यवाणी में हरियाणा में कांग्रेस की जीत बताई थी। हालांकि यहां बीजेपी बड़ी जीत की ओर है।

लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी जीत गए हैं।
कैथल से रणदीप सिंह सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला ने जीत दर्ज की है। वही, हरियाणा के मंत्री अनिल विज शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे थे। लेकिन उन्होंने भी अपने प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त दे दी हैं।

आपको बता दें कि, । बीजेपी ने जश्न के लिए 100 किलो जलेबी का ऑर्डर दे दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिया है।

हरियाणा की 90 सीट पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में थे। इन सीटों पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था।  हालांकि कई एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया था। इस बार हरियाणा में 67.90 फीसदी मतदान हुआ था।

लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच पहला बड़ा सीधा मुकाबला था। इस चुनाव के परिणाम का इस्तेमाल विजेता द्वारा अन्य राज्यों में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए किया जाएगा, जहां अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं।