भाजपा ने सदस्यता अभियान और सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर की समीक्षा बैठक
- Post By Admin on Sep 16 2024

मुजफ्फरपुर : भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय, जूरन छपरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की।
बैठक में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि पार्टी समर्थकों और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने के लिए शक्ति केंद्र स्तर पर अभियान को तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर शक्ति केंद्र पर एक प्रभारी नियुक्त किया जाएगा, जो सदस्यता अभियान को गति देगा। रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा की योजना के तहत हम सदस्यता संख्या में वृद्धि कर एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी के 4,500 सक्रिय सदस्य इस अभियान में योगदान देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत चित्र प्रदर्शनी, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, अस्पतालों में फल वितरण, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, ड्राइंग और रंगोली प्रतियोगिताएं, और महात्मा गांधी की जयंती पर सफाई अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। इस सेवा पखवाड़ा के लिए जिला महामंत्री प्रभु कुशवाहा, उपाध्यक्ष रानी सिंह, मंत्री नचिकेता पांडेय और संयोजक आनंद कृष्ण को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री शिबेश राम ने कहा कि मुजफ्फरपुर भाजपा हमेशा अपने अभियानों को सशक्त तरीके से पूरा करती रही है, और उन्हें विश्वास है कि सदस्यता अभियान और सेवा पखवाड़ा में भी बेहतरीन काम करेगी।
इस बैठक में जिले के कई प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित थे, जिनमें सचिव कुमार, धर्मेन्द्र साहू, विश्वेश्वर प्रसाद शम्भू, अंकज कुमार, डॉक्टर साकेत शुभम ठाकुर, डॉक्टर रागिनी रानी, विजय पाण्डेय और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।