भाजपा का संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित

  • Post By Admin on Feb 29 2024
भाजपा का संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर प्रेसवार्ता आयोजित

लखीसराय : गुरूवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रधान भाजपा कार्यालय में भाजपा का संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष दीपक कुमार की अध्यक्षता प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक सूर्यगढ़ा प्रेम रंजन पटेल  भी मौजूद रहें।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि अबकी बार बीजेपी का संकल्प पत्र जनता के सुझाव के आधार पर तय होगा। जनता के सुझाव को ध्यान में रखकर ही पार्टी चुनावी मैदान में अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्वमित्र भारत की कल्पना साकार हो रही है। 2014 में संकल्प पत्र में शामिल 530 में से 529 वायदे पूरे हुए। पुनः 2019 में किए गए 234 वादों में से 222 वायदे पूरे किए गए। अबकी बार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है और वीडियो वैन के जरिए प्रदेश के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर 15 मार्च तक संवाद करेगी और उनसे सुझाव लेकर संकल्प पत्र में शामिल करेगी। इस अभियान में एक करोड़ लोगों से सुझाव लिए जाएंगे। वीडियो वैन के जरिए ही भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दी जाएगी और नमो एप के माध्यम से अभियान के दौरान सुझाव देने की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। विशेष नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल से भी सुझाव प्राप्त किए जाएंगे। अभियान के दौरान लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी कार्य किया जाएगा। इस मुहिम में जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए अगले 5 साल में जनता की मांगों को पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. देवानंद साह के अलावा पार्टी के पदाधिकारियों में वार्ड पार्षद गौतम कुमार, घनश्याम कुमार आदि भी मौजूद रहे।