मध्य प्रदेश समाचार

दिखाया गया है 123 चीज़े में से 1-10 ।
शेरे पंजाब ढाबे में घुसी तेज रफ्तार बस, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Post by Admin on Oct 18 2026

इंदौर : इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। धार से इंदौर की ओर आ रही एक बस पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बस सड़क किनारे स्थित शेरे पंजाब ढाबे की दीवार तोड़ते हुए सीधे किचन में जा घुसी। दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, हादसठ  read more

इंदौर में तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग, दो पूरी तरह जलकर राख
  • Post by Admin on Oct 18 2026

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में कालिंदी गोल्ड सिटी के पास स्थित बीटा इंडस्ट्रियल पार्क में रविवार को ऑयल-पेंट और केमिकल से जुड़ी तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया, जिससे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में दो फैक्ट्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जबकि तीसरी इकाई को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बताà   read more

ग्वालियर में श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, 15 लोगों की मौत से मचा कोहराम
  • Post by Admin on Oct 18 2026

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर जाने वाले मार्ग पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धान से लदे एक ट्रक के अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसने से कई लोग उसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहुंचकर राहत एवà   read more

हठ पर अड़े हनुमान जी ! उज्जैन में नहीं हिली हनुमान प्रतिमा, भक्त बोले- यह प्रभु की लीला है
  • Post by Admin on Sep 09 2026

उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसने विकास कार्यों के साथ आस्था की चर्चा को भी गहरा कर दिया है। कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 170 वर्ष पुराने खड़े हनुमान मंदिर का भवन तो हटा दिया गया, लेकिन मंदिर में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा को हटाने की तमाम तकनीकी कोशिशें सफल नहीं हो सकीं। आधुनिक मशीनें लगीं, इंजीनियर à   read more

बाघों के जंगल में गजराजों का बसेरा, लगातार बढ़ रहा हाथियों का कुनबा
  • Post by Admin on Aug 17 2026

मध्यप्रदेश : बाघों के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अब जंगली हाथियों के लिए भी तेजी से अनुकूल ठिकाना बनता जा रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और आसपास के लैंडस्केप में करीब 50 से 70 जंगली हाथियों की मौजूदगी का अनुमान है। वहीं, शहडोल जिले के पश्चिमी ब्यौहारी क्षेत्र में भी करीब 25 हाथियों का एक दल पिछले लगभग डेढ़ साल से लगातार मौजूद है। बांधवगढ़ टाइगर र   read more

सावन के तीसरे सोमवार महाकाल में भारी भीड़, हरसिद्धि मंदिर के पास मची अफरातफरी
  • Post by Admin on Aug 17 2026

उज्जैन : सावन के तीसरे सोमवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई, जबकि कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए   read more

कांटे की टक्कर के बाद दतिया में कांग्रेस का कब्जा बरकरार, भाजपा को झटका
  • Post by Admin on Aug 03 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। कड़े मुकाबले के बाद कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। इस परिणाम को प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए बड़ी उपलब्धि और भाजपा के लिए महत्वपूर्ण झटका म   read more

सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल का अलौकिक भांग श्रृंगार, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • Post by Admin on Aug 03 2026

उज्जैन : सावन के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और पहले सोमवार के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 2:30 बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा परिसर “जय महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा। भस्म आरती और विशेष पूजन के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। मंदिर में प्रथम घंटा बजाकर बाबा महाकाल को हरिओम जल अर्पित किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के ताजे रस से पंचामृत अ   read more

किसानों ने सड़क पर बनाई दाल-बाटी, भोपाल में किसानों का अनोखा प्रदर्शन
  • Post by Admin on Jul 30 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद (एमएसपी) और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किसानों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में निकली 'किसान क्रांति पैदल यात्रा' को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया, जिसके बाद किसानों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया।   read more

राष्ट्रीय युवा योजना की राष्ट्रीय बैठक संपन्न, मुजफ्फरपुर के तीन प्रतिनिधि हुए सम्मानित
  • Post by Admin on Jun 12 2026

सागर : राष्ट्रीय युवा योजना के राष्ट्रीय वरिष्ठ समन्वयकों की दो दिवसीय बैठक 30 एवं 31 मई 2026 को मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में आयोजित की गई। बैठक में देश के 20 राज्यों से आए करीब 50 प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन के विस्तार तथा भावी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान राष्ट्रीय युवा योजना को और अधिक सुदृढ़ बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन के संस   read more