‘राउंड राउंड’ से छाए अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज, रिलीज़ होते ही वायरल हुआ भोजपुरी गीत
- Post By Admin on Jun 10 2026
वाराणसी: में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान भोजपुरी संगीत प्रेमियों को एक नई सौगात मिली, जब पा रा म्यूजिक ने अपने नए भोजपुरी म्यूजिक वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ का शानदार शुभारंभ किया। इस नई पहल की शुरुआत भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और चर्चित गायिका शिल्पी राज की आवाज़ में रिलीज़ हुए धमाकेदार गीत ‘राउंड राउंड’ से हुई। रिलीज़ के साथ ही यह गीत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है तथा दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रहा है।
‘राउंड राउंड’ में अरविंद अकेला कल्लू का बिल्कुल नया, स्टाइलिश और ऊर्जावान अंदाज़ देखने को मिल रहा है। शानदार लोकेशन, भव्य फिल्मांकन, दमदार संगीत और कल्लू की आकर्षक प्रस्तुति ने इस गीत को खास बना दिया है। वीडियो में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रही है। वहीं शिल्पी राज की मधुर और दमदार आवाज़ ने गीत की लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए हैं। म्यूजिक वीडियो में एंजेल लिज़ा की ग्लैमरस मौजूदगी भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। गीत की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि ‘राउंड राउंड’ पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर गीत है, जिसे हर वर्ग के दर्शक पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी संगीत अब वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहा है और ऐसे गीत इस इंडस्ट्री को नई ऊंचाई देने का काम करेंगे। वहीं शिल्पी राज ने विश्वास जताया कि यह गीत आने वाले दिनों में शादी, पार्टी और उत्सवों की पहली पसंद बनने वाला है।
रिलीज़ के कुछ ही समय में गीत को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ा दिया है। पा रा म्यूजिक की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा कि ‘भोजपुरी धूम’ का उद्देश्य भोजपुरी दर्शकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला और मौलिक कंटेंट उपलब्ध कराना है। वहीं सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे भोजपुरी संगीत उद्योग में दीर्घकालिक निवेश और रचनात्मक विस्तार की दिशा में अहम कदम बताया।
गीत के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा ने बताया कि ‘राउंड राउंड’ को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उसे देखते हुए यह गीत आने वाले दिनों में भोजपुरी संगीत जगत का बड़ा हिट साबित हो सकता है।
गीत लिंक : गाना यहां क्लिक कर सुनिए