माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
- Post By Admin on Jul 01 2026
लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में बुधवार को आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान जून 2026 माह के ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस चेयरमैन रंजन कुमार स्नेही ने विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्टार परफॉर्मर बैज प्रदान कर सम्मानित किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार प्रत्येक माह विद्यार्थियों का चयन उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, नियमित उपस्थिति, अनुशासन, कक्षा में सक्रिय सहभागिता तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के आधार पर किया जाता है। जून माह के लिए नर्सरी से कक्षा नौ तक के चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में नर्सरी के कुशाग्र झा एवं ध्रुव, जूनियर केजी के हर्ष राज एवं जयेश कांत, सीनियर केजी की सान्वी वर्मा, कक्षा 1 की सोना शर्मा, कक्षा 2 की देविक्षा शर्मा, कक्षा 3 के उत्कर्ष कुमार, कक्षा 4 के देवेश कृष्ण, कक्षा 5 के संगम राज साह, कक्षा 6 की दीक्षा राज, कक्षा 7 के अस्मित कुमार, कक्षा 8 की माही भारती तथा कक्षा 9 की राखी कुमारी शामिल रहे।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन रंजन कुमार स्नेही ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का आधार निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों से भी उनसे प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय परिवार ने सम्मानित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।