सहिला हथौड़ी विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित

  • Post By Admin on Apr 01 2026
सहिला हथौड़ी विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मैट्रिक उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय सहिला हथौड़ी के सभागार कक्ष में विद्यालय परिवार की ओर से मैट्रिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल छात्रों को फूल-माला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का संचालन अवशांत कुमार ने किया, जबकि अध्यक्षता संकुल समन्वयक, शिक्षक नेता, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शशि सिद्धेश्वर कुमार उर्फ “गुलाब यादव” ने की। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद तारिक अनवर रिजवी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में शशि सिद्धेश्वर कुमार “गुलाब” ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य होते हैं और शिक्षक भविष्य निर्माता। एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण शिक्षक और छात्र के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने तथा समाज और देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में समाज के कई गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

छात्रों को मेडल प्रदान करने और उन्हें प्रेरित करने वालों में प्रधानाध्यापक मोहम्मद तारिक अनवर रिजवी, शशि सिद्धेश्वर कुमार “गुलाब”, विक्रम भारती, उदय कुमार, रेखा कुमारी, चंदन कुमार, सुनील कुमार यादव, सोमेश्वर कुमार, सत्यप्रकाश, अनित कुमार, लाल बाबू बैठा, दिनेश राम, मधुमिता कुमारी, पुष्पा, अर्चना कुमारी, विकास रंजन, अवशांत कुमार, दिलीप कुमार, ऋतुराज, प्रियंका कुमारी, लक्ष्मेश्वरी देवी, इम्तेयाज अहमद, मोहम्मद साबेरुल कादरी, मनीष कुमार, राजा कुमार, बैजू ठाकुर, रिंकु कुमारी, अनामिका कुमारी, लिपिक विकास कुमार, परिचारी रामभजन राय एवं भोला पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।