ध्यान और एकाग्रता से बेहतर जीवन का संदेश, श्यामनंदन सहाय कॉलेज में सेमिनार आयोजित

  • Post By Admin on Sep 12 2026
ध्यान और एकाग्रता से बेहतर जीवन का संदेश, श्यामनंदन सहाय कॉलेज में सेमिनार आयोजित

मुजफ्फरपुर : श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय, बेला में जीवन को सकारात्मक और संतुलित तरीके से जीने के विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस से पहुंचे राजयोग प्रशिक्षक बी.के. मिशेल और मुजफ्फरपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय महाविद्यालय की टीम ने शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों और छात्र-छात्राओं को ध्यान, एकाग्रता, मानसिक शांति तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के महत्व की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रति सिन्हा ने किया। शुरुआत में प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने बी.के. मिशेल को बुके और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उनकी टीम के सदस्यों का भी स्वागत किया गया। अतिथियों और महाविद्यालय के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने स्वागत संबोधन में प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने बी.के. मिशेल के महाविद्यालय में आने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि ध्यान और एकाग्रता के माध्यम से मन को शांत रखने, शरीर और मन के बीच संतुलन कायम करने तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की दिशा में सेमिनार उपयोगी साबित होगा। उन्होंने मुजफ्फरपुर ब्रांच की ब्रह्माकुमारी संस्था की टीम के प्रति भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

राजयोग प्रशिक्षक बी.के. मिशेल ने जीवन में शांति और एकाग्रता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ध्यान और मानसिक एकाग्रता से जुड़े पहलुओं को समझाया। ब्रह्माकुमारी संस्था से पहुंची महिला प्रशिक्षक ने भी ध्यान करने की प्रक्रिया और इसके प्रमुख पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमिनार में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एकेडमिक प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह, बर्सर डॉ. नीरज कुमार वर्मा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. मुसद्दल हक, गणित विभाग के डॉ. सुनील कुमार सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रितेश कुमार, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. मनीष कृष्णा, डॉ. सलोनी भारती, डॉ. जया भारती, प्रो. कुमारी कल्पना, प्रो. शांभवी श्रीवास्तव, डॉ. सुषमा भारती, प्रो. रूबी सिन्हा, प्रो. रीता श्रीवास्तव, प्रो. रंजना श्रीवास्तव, प्रो. संगीता कुमारी और प्रो. कुमारी संगीता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

शिक्षकेतर कर्मियों में बड़ा बाबू गुल्लू सिंह, परीक्षा विभाग के भारत भूषण कुमार और पाण्डेय प्रकाश, लेखा विभाग के अजय कुमार, शारीरिक निदेशक सन्नी कुमार श्रीवास्तव, पत्राचार लिपिक नीतीश कुमार, मो. शाहबाज अहमद, लिपिक संजीत कुमार, स्टोर कीपर रंजीत कुमार, सारिका कुमारी, निवेदिता श्रीवास्तव, अर्चना कुमारी, किरण कुमारी, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष मो. राजा अली, शॉर्टर ऋषिका शाही और विष्णु कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों में मुन्नीलाल शाह, त्रिपुरारी सिंह, जगन्नाथ साह, सूरज कुमार और मोहन कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।