माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

  • Post By Admin on Sep 27 2025
माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

लखीसराय : माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा की महिमा और दुर्गा पूजा के महत्व को नृत्य, नाट्य मंचन और भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों का परिचय कराते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम का संचालन कुमार सृजन और अंशिका ने किया।

नाट्य मंचन में माँ दुर्गा, शेर और महिषासुर की भूमिकाओं का जीवंत चित्रण किया गया, जिसमें समृद्धि अग्रिहोत्री, काश्वी श्रीवास्तव, आँचल कुमारी, संस्कृति आर्या, रज्नंदनी वर्मा, श्रीशु शान्वी, आकृति भारती, निष्ठा सिंह, अनामिका कुमारी, कुमारी सुमन, राजदीप और सुषांत ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अदिति कुमारी, राखी कुमारी, अंकित कुमार और राज स्नेही ने अपने भाषणों में दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें शिक्षक भी शामिल हुए।

विद्यालय अध्यक्ष संजीव स्नेही ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दुर्गा पूजा के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को बताया। उन्होंने घोषणा की कि विद्यालय का आधा वार्षिक परिणाम सोमवार को जारी किया जाएगा और विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय आकर परिणाम लेने का आग्रह किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और एकता का संदेश दिया।