माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में 13 होनहार विद्यार्थियों का सम्मान, मिला ‘स्टार परफॉर्मर’ बैज

  • Post By Admin on Sep 01 2026
माउंट लिटरा ज़ी स्कूल में 13 होनहार विद्यार्थियों का सम्मान, मिला ‘स्टार परफॉर्मर’ बैज

लखीसराय : माउंट लिटरा ज़ी स्कूल, लखीसराय में अगस्त 2026 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ‘स्टार परफॉर्मर ऑफ द मंथ’ सम्मान से नवाजा गया। विभिन्न कक्षाओं के चयनित विद्यार्थियों को विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार स्नेही ने ‘Star Performer Badge’ प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर संजीव कुमार स्नेही ने विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आगामी परीक्षाओं में भी बेहतर प्रदर्शन करने और इस सम्मानित समूह में अपना स्थान बनाने के लिए मेहनत जारी रखने का आह्वान किया।

अगस्त माह के स्टार परफॉर्मर्स में नर्सरी से कुशाग्र झा और जियांशी कुमारी ने 81-81 प्रतिशत अंक हासिल किए। जूनियर केजी में ऋषि कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सीनियर केजी में समिक्षा शर्मा और अन्वेषा आनंद ने 100-100 प्रतिशत अंक के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा एक में आदित्य दास ने 98 प्रतिशत, कक्षा दो में आराध्या रॉय ने 91 प्रतिशत, कक्षा तीन में आतिफ हुसैन ने 86 प्रतिशत और कक्षा चार में देवेश कृष्णन ने 93.46 प्रतिशत अंक हासिल किए। कक्षा पांच में संगम राज साह ने 91.43 प्रतिशत, कक्षा छह में सत्यम प्रकाश ने 85.93 प्रतिशत, कक्षा सात में संस्कृति कुमारी ने 94.33 प्रतिशत, कक्षा आठ में माही भारती ने 96.67 प्रतिशत और कक्षा नौ में शिवम कुमार ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के चेयरमैन ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और अन्य छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलता है। विद्यालय परिवार ने भी सभी स्टार परफॉर्मर्स को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करने की कामना की।