आपसी रंजिश में दो महिलाओं को मारी गोली, एक की मौत एक घायल

  • Post By Admin on May 18 2024
आपसी रंजिश में दो महिलाओं को मारी गोली, एक की मौत एक घायल

लखीसराय : शनिवार की अहले सुबह आपसी विवाद में हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जहां अपराधियों ने आपसी रंजिश मे दो महिलाओं को गोली मार दिया है। जिसमें एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई और दूसरी महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

मृतक महिला की पहचान लालू यादव की पत्नी बसंती देवी एवं जख्मी महिला की पहचान रामजी यादव की पत्नी लाछो देवी के रूप में की गई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मरायचक मोहल्ले की है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पंकज कुमार व एसडीपीओ शिवम कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर शुरू कर दी।

एसपी पंकज कुमार ने बताया की 2022 से ही अवध यादव और अशोक साव के बीच आपसी विवाद चला आ रहा है। तीन दिन पूर्व भी अशोक साव के लोगों के द्वारा अवध यादव के घर हमला कर एक नवजात को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था। दूसरे दिन भी एक युवक को बेरहमी से पीटा किया गया था। आज सुबह अशोक साव ने अपने भाइयों के साथ मिल कर अवध यादव के रिश्तेदार जीतो यादव के घर पर फायरिंग कर दो महिलाओं को गोली मार दी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और एक महिला जख्मी है।

एसपी पंकज कुमार ने बताया की एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व मे एसआईटी की टीम का गठन किया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी की टीम छापेमारी में जुटी है। वहीं, घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है।