उत्पाद विभाग की छापेमारी में दो शराबी गिरफ्तार

  • Post By Admin on Jun 03 2026
उत्पाद विभाग की छापेमारी में दो शराबी गिरफ्तार

लखीसराय : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्पाद विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब सेवन के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार 2 जून 2026 को किऊल थाना क्षेत्र के गोझड़ी गांव में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान शराब पीने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गोझड़ी निवासी ब्रह्मदेव दास, पिता स्वर्गीय रामबालक दास तथा जितेंद्र साव, पिता स्वर्गीय परमेश्वर साव के रूप में की गई है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से भी शराबबंदी कानून का पालन करने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने के लिए आगे भी छापेमारी और जांच अभियान जारी रहेगा।