12 घंटे के भीतर दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी की त्वरित कार्रवाई

  • Post By Admin on May 24 2026
12 घंटे के भीतर दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, एसआईटी की त्वरित कार्रवाई

लखीसराय : मानिकपुर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने महज बारह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप चौहान ने बताया कि शनिवार देर शाम घटना की सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल का गठन किया था। उन्होंने बताया कि लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपी राहुल कुमार को कजरा स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की गई और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे की प्रक्रिया जारी है।