मुठभेड़ में पुलिस ने तीन माओवादी को मार गिराया

  • Post By Admin on Apr 06 2024
मुठभेड़ में पुलिस ने तीन माओवादी को मार गिराया

बीजापुर : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित पुजारी कांकेर के जंगलों मे पुलिस और माओवादियों के बिच मुठभेड़ की खबर है। इस मुठभेड़ मे पुलिस ने तीन माओवादियों को मार गिराया है और हथियार भी बरामद किया है। एसपी बीजापुर से मिली जानकारी अनुसार जिले के उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगल मे पुलिस और माओवादियों के बिच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ मे पुलिस से तीन माओवादियों को मार गिराया है, वहीं मारे गए माओवादियों के पास से रुरूत्र और एक एके  47 समेत कई हथियार बरामद किया गया है। माओवादी विरोधी इस अभियान को तेलंगाना की ग्रेहाउंड फ़ोर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया है।