नक्सल विरोधी अभियान में महिला नक्सली गिरफ्तार

  • Post By Admin on Apr 05 2024
नक्सल विरोधी अभियान में महिला नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुटरू व फरसेगढ़ थाना की संयुक्त पुलिस पार्टी ने एक लाख की ईनामी एलजीएस सदस्य सहित दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई महिला नक्सली ग्रामीण की हत्या, मारपीट व पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को फरसेगढ़ व कुटरू थाना की संयुक्त पार्टी द्वारा चुचकोंटा से एक महिला नक्सली पोयामी सन्नी उर्फ रंजिता 34 निवासी चुचकोंटा थाना फरसेगढ़ को पकड़ा गया।