लखीसराय में मद्य निषेध की बड़ी कार्यवाई, अवैध शराब बरामदगी के साथ 16 गिरफ्तार
- Post By Admin on Apr 04 2026
लखीसराय : जिले में मद्य निषेध कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस और उत्पाद विभाग की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अप्रैल 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध देशी शराब बरामद की गई तथा शराब बेचने और सेवन करने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया।
अमहरा थाना क्षेत्र के ननकट्टा स्टेशन के पास की गई छापेमारी में डॉक्टर टोली, वार्ड संख्या–7, थाना मोकामा, जिला पटना निवासी कारी देवी को लगभग 10.800 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया।
वहीं रजौना चौकी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पुरानी बाजार, वार्ड संख्या–7, थाना सूर्यगढ़ा निवासी मुन्नी देवी के पास से लगभग 2.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इसी स्थान पर बिशनपुर, वार्ड संख्या–1, थाना कजरा निवासी राजकुमारी देवी को भी लगभग 1.250 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा हकीमगंज क्षेत्र में शराब पीने के आरोप में कई लोगों को पकड़ा गया। इनमें लक्ष्मण कुमार, विकास कुमार, मिथिलेश कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं।
हसली थाना क्षेत्र के मनपुर इलाके से अमित कुमार और प्रमोद कुमार को शराब सेवन के आरोप में हिरासत में लिया गया।
बरहिया थाना क्षेत्र में भी अभियान चलाकर सुबेदार कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार, अंकन कुमार, रवि कुमार मलिक, श्याम सुंदर और सुभाष कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।
पुलिस ने सभी मामलों में मद्य निषेध कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।