लखीसराय स्टेशन से 20.5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

  • Post By Admin on Sep 11 2026
लखीसराय स्टेशन से 20.5 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लखीसराय स्टेशन के पास से 20.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की है। मामले में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गौरा निवासी अनिल मांझी को पकड़ा गया है।

मद्य निषेध थाना की ओर से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, कार्रवाई लखीसराय थाना क्षेत्र स्थित लखीसराय स्टेशन पर की गई। पुलिस ने अनिल मांझी को शराब बेचने वाला बताया है। उसके पास से 20.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।