मद्य निषेध थाना की छापेमारी में शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा सेवन करते पकड़ाया

  • Post By Admin on Aug 26 2026
मद्य निषेध थाना की छापेमारी में शराब के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा सेवन करते पकड़ाया

लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय की पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को 4 लीटर चुलाई शराब और मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई विद्यापीठ-बड़हिया रोड स्थित इंग्लिश मोहल्ला ढलान के पास की गई। यहां से इंग्लिश मोहल्ला, वार्ड संख्या-3 निवासी पिंटू यादव को पकड़ा गया। उसके पास से 4 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई तेतरहाट थाना क्षेत्र के नोनगढ़ चेकपोस्ट पर की गई। यहां पटना जिले के दानापुर थाना क्षेत्र के मकदूमपुर निवासी सोनु कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया।

मद्य निषेध थाना की ओर से दोनों मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।