शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कार्यवाई, लखीसराय में छापेमारी कर आठ लोगों को पकड़ा

  • Post By Admin on Apr 07 2026
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर कार्यवाई, लखीसराय में छापेमारी कर आठ लोगों को पकड़ा

लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के सख्त अनुपालन को लेकर मद्य निषेध थाना लखीसराय की टीम द्वारा बीते सोमवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा शराब सेवन के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के अनुसार पीरीबाजार थाना क्षेत्र के महिसोना वार्ड संख्या-09 में छापेमारी के दौरान रविंद्र कुमार दास, पिता– सीताराम दास के पास से करीब 23 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं लखीसराय थाना क्षेत्र के अभिमन्यु चौक से रंजीत कुमार, पिता– स्वर्गीय जय प्रकाश मोदी, निवासी अर्द्धधी पोषर, थाना– ककोरिया को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा संतरा मोहल्ला से टिट्टू मांझी, पिता– सुनील मांझी, नया टोला से सुबोध राम, पिता– स्वर्गीय देवी राम तथा इंग्लिस वार्ड संख्या-03 से संजीव कुमार, पिता– युगेश्वर यादव को भी शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। इसी क्रम में बड़हिया थाना क्षेत्र से सोनू कुमार, पिता– कुलदीप बिंद, निवासी बरतरा, थाना– हलसी, चंद्रपाल कुमार, पिता– अवधेश सिंह, निवासी बिहटा, थाना– पंडारक, जिला– पटना तथा सुरेंद्र साह, पिता– विनेश्वर साह, निवासी नीमाचलपुर, जिला– बेगूसराय को भी शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून के प्रभावी पालन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।