ताजिकिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप

  • Post By Admin on Jan 20 2023
ताजिकिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप

दुशांबे : ताजिकिस्तान में शुक्रवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है।

ताजिकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र दुशांबे में जमीन की गहराई पर 10 किलोमीटर नीचे था।