विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

  • Post By Admin on Apr 07 2024
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

पटना : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन से ही मानव जीवन सुरक्षित होगा। पर्यावरण संरक्षण से ही संसार के मानव जीवित रह सकते हैं। पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ महिला डॉ. सरिता शंकर ने किया। उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल वर्ल्ड हेल्थ डे है। सबको स्वस्थ रहने हेतु शुद्ध ऑक्सीजन चाहिए, जो हरे भरे वृक्षों से ही मिलती है। अतः पेड़-पौधे लगाइए और शुद्ध प्राकृतिक ऑक्सीजन प्राप्त कीजिए।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने हेतु वृक्षारोपण अभियान प्रत्येक मानव को संसार में चलाना होगा। अन्यथा भविष्य में मानव जीवन संकट में हो जाएगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस का शुभारंभ 7 अप्रैल 1950 को WHO ने किया था। पहली बार 134 देश शामिल हुए थे। 1945 में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई थी। 7 अप्रैल 1948 को WHO का संविधान लागू हुआ था। 2024 का थीम है कि "मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार।" विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य है संसार के मानव को स्वास्थ्य सेवाएं, स्वास्थ्य शिक्षा तथा उससे जुड़ी जानकारियाँ मिलनी चाहिए। साफ पीने का पानी, साफ हवा, जरूरी पोषण, स्वच्छ आवास एवं जीने हेतु स्वच्छ वातावरण ये संसार के प्रत्येक मानव का अधिकार हो। परन्तु अधिकार के साथ-साथ कर्तव्य का भी चिन्तन आवश्यक है। यदि संसार के प्रत्येक मानव अपने आसपास 10 पेड़ लगाएं और 5 वर्षों तक सुरक्षा करें, तो भविष्य में पेट भरने हेतु फल, शुद्ध प्राकृतिक ऑक्सीजन एवं छाया मिलेगी। 

पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. सरिता शंकर, चार्टर एकाउंटेंट ऋचा कुमारी, योगेश कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता, आदित्य कुमार, ऋषभ कुमार, आर्यन गुप्ता, अभिषेक कुमार, ऋषि कुमार, आयूष, मयंक, कौशिक, अमन, अतुल, श्रेयांस, समर्थ राज इत्यादि ने भाग लिया।