विधि-विधानपूर्वक आरंभ हुआ वासंती नवरात्र अनुष्ठान
- Post By Admin on Apr 09 2024

लखीसराय : चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से ही हिन्दू नववर्ष की भी शुरूआत होती है। कहते हैं कि सृष्टि की शुरूआत भी आज ही के दिन से हुई थी। इसके साथ ही वासंती नवरात्र भी आरंभ होता है जिसे चैती नवरात्र भी कहते हैं। इसे लेकर चहुंओर माहौल भक्तिमय हो गया है। चैती नवरात्र में पूजा धूमधाम से मनाए जाने को लेकर भव्य पूजा पांडाल निर्माण कार्य चल रहा है। युद्धस्तर पर प्रतिमा को अंतिम रूप देने का कार्य भी जारी है। मंगलवार को विधि-विधानपूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर भगवती दुर्गा के प्रथम स्वरूप माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। इधर बाजारों में भी मौसमी असर दिखाई पड़ने लगा है। व्रत पूजन सामग्री से लेकर फलों की बिक्री तेज हो गई है।