सोशल वर्कर फ़ॉर वूमेन एम्पावरमेंट संस्था की ओर से महिलाओं को मिला ब्यूटीशियन कोर्स सर्टिफिकेट

  • Post By Admin on Dec 13 2023
सोशल वर्कर फ़ॉर वूमेन एम्पावरमेंट संस्था की ओर से महिलाओं को मिला ब्यूटीशियन कोर्स सर्टिफिकेट

मुजफ्फरपुर : सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट के तरफ से बुधवार को रामदयालु नगर मलंग स्थान के समीप महिलाओं के बीच ब्यूटीशियन कोर्स सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। सर्टिफिकेट पाकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी थी। सभी ने इस अवसर को प्रदान करने वाले सोशल वर्कर फ़ॉर वूमेन एम्पावरमेंट संस्था को धन्यवाद किया।

वहीं, इस मौके पर सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट की संयोजक बबली कुमारी ने कहा की 4 महीने पहले 60 महिलाओं को चयनित किया गया था, जिन्हे ब्यूटीशियन का कोर्स कराया गया। कोर्स पूरा होने के बाद इन सभी महिलाओं के बीच ब्यूटीशियन कोर्स का सर्टिफिकेट वितरित किया गया। इस कोर्स से महिलाएं स्वावलंबी और सक्षम बनने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ गई है। वह चाहे तो अपना ब्यूटीशियन सेंटर भी खोलकर उससे कमाई कर सकती हैं। उन्होंने बताया की उनके इस प्रयास में उनकी सहेली प्रभा का अहम् योगदान रहा। उन्होंने अपने कीमती समय में से कुछ वक्त निकालकर इन महिलाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर हमारी संस्था हमेशा काम करती है। यही उद्देश्य लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।