भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर पर्यावरण भारती ने किया वृक्षारोपण

  • Post By Admin on Dec 09 2024
भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर पर्यावरण भारती ने किया वृक्षारोपण

लखीसराय : भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर पर्यावरण भारती द्वारा महुदही, बड़हरा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर 15 फलदार पौधे लगाए गए। जिसमें बेल, जामुन, खजूर और पुष्प पौधे शामिल थे।

पर्यावरण भारती के संस्थापक और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक राम बिलास शाण्डिल्य ने इस अवसर पर कहा, “2008 से पर्यावरण भारती महापुरुषों के पुण्य स्मरण में वृक्षारोपण अभियान चला रहा है। ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संकट से बचाव के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। हर मानव को अपने घर के आसपास कम से कम 10 पौधे लगाने चाहिए और 5 साल तक उनकी सुरक्षा करनी चाहिए। इससे पर्यावरण संकट को दूर किया जा सकता है।”

इस मौके पर पर्यावरण प्रहरी और बड़हरा खंड संघचालक दूधनाथ पाण्डेय ने बताया कि भारत के पहले सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत का निधन 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्नूर में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुआ था। उनके योगदान और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए हर वर्ष 8 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है। दूधनाथ पाण्डेय ने बताया कि बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। वे भारतीय थल सेना के अध्यक्ष थे और बाद में सीडीएस के पद पर कार्यरत रहे।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यावरण भारती के सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य, दूधनाथ पाण्डेय, पंकज कुमार उपाध्याय, राम दरश सिंह, विराज उपाध्याय, युवराज उपाध्याय, रागिनी, ऋचा उपाध्याय ने हिस्सा लिया और भारत के पहले सीडीएस की पुण्यतिथि पर पौधारोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को समझते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की शपथ ली। यह पहल न केवल बिपिन रावत की पुण्यतिथि को याद करने का एक तरीका था, बल्कि पर्यावरण को बचाने के लिए एक मजबूत संदेश भी था।

इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण भारती ने एक ओर कदम पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में बढ़ाया है और सभी से अपील की है कि वे भी वृक्षारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझें।