प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

  • Post By Admin on Jan 03 2024
प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर वृक्षारोपण

लखीसराय: वृक्षों की कटाई का ही परिणाम है कि पर्यावण असंतुलित हुआ है। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि भारत महापुरूषों का देश है। सावित्री बाई फुले जन्म दिन पर फलदार पेड़ आम का वृक्षारोपण महत्वपूर्ण कार्य है। सावित्री बाई का पूरा नाम सावित्री ज्योतिरबा फुले है। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे के निकट नायगाँव में 3 जनवरी 1831 में एक दलित परिवार में हुआ था। उनकी माता जी लक्ष्मी बाई तथा पिताजी खंडो जी नवसे पाटिल थे। वे भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। सावित्री बाई ने शिक्षा का अलख जगाने के लिए सर्वप्रथम पुणे में किसान स्कूल की स्थापना की थी। इसके बाद बालिका विद्यालय की भारत में पहली प्रधानाचार्या बनीं। वे जीवन भर शिक्षा के लिए कार्य करतीं रही। उनका देहावसान 10 मार्च 1897 को पुणे में हुआ।

पर्यावरण भारती के वृक्षारोपण कार्यक्रम में उमा शंकर सिंह, संजय कुमार सिंह, आलोक सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, स्वर्ण सिंह, प्रेम सिंह, संजय, अमन सिंह, प्रिंस सिंह, शिवम केशव, धनंजय, आशीष, सत्य प्रकाश, ज्ञान प्रकाश इत्यादि ने भाग लिया।