407 पिकअप संघ और बस स्वामियों-चालकों की बैठक, विवाद के समाधान पर हुई चर्चा
- Post By Admin on Sep 01 2026
लखीसराय : अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को 407 पिकअप संघ तथा बस स्वामियों एवं चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, लखीसराय भी मौजूद रहे।
बैठक में 407 पिकअप संघ और बस स्वामियों एवं चालकों के बीच उत्पन्न विवाद तथा उससे जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई। दोनों पक्षों की ओर से रखी गई शिकायतों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान के संबंध में आवश्यक पहल पर विचार किया गया।
प्रशासन की ओर से दोनों पक्षों को आपसी विवाद के समाधान तथा अपनी-अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर के समक्ष अपना पक्ष एवं शिकायत रखने का अनुरोध किया गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने को कहा।