UPSC में सफलता पर डॉ. वसीमुर रहमान का भव्य सम्मान, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

  • Post By Admin on Mar 26 2026
UPSC में सफलता पर डॉ. वसीमुर रहमान का भव्य सम्मान, छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

मुजफ्फरपुर : उच्च माध्यमिक विद्यालय सहिला हथौड़ी के सभागार कक्ष में ठिकहीं ग्राम निवासी एवं हाल ही में UPSC परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक से चयनित डॉ. वसीमुर रहमान के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंटर परीक्षा में सफल हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वसीमुर रहमान ने छात्रों को सफलता के मूल मंत्र बताते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही जीवन में सफलता दिलाता है। उन्होंने इंटर परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री तारिक अनवर रिजवी ने मुख्य अतिथि का फूलों का गुलदस्ता, माला और शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती पूजा कुमारी ने किया।

समारोह की अध्यक्षता संकुल समन्वयक, शिक्षक नेता, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री शशि सिद्धेश्वर कुमार “गुलाब” यादव ने की। उन्होंने अपनी प्रसिद्ध लघु उपन्यास “अधूरा आदमी” की प्रति भेंट कर डॉ. रहमान को सम्मानित किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना, सही मार्ग चुनना और धैर्यपूर्वक निरंतर परिश्रम करना आवश्यक है।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक भी उपस्थित रहे। नरमा उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती संगीता कुमारी का स्वागत श्रीमती लक्ष्मेश्वरी देवी ने माला पहनाकर किया, जबकि उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमराहां मझौलिया के प्रधानाध्यापक श्री रामदयाल कुमार को श्री तारिक अनवर रिजवी ने सम्मानित किया। वहीं उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गीता कुमारी का स्वागत श्रीमती रेखा कुमारी ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संगीत शिक्षक श्री संजय पोद्दार के मधुर स्वागत गीत से हुआ। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समारोह को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

समारोह में वरीय शिक्षक श्री विक्रम भारती, श्री अवशांत कुमार, श्री ऋतुराज, श्री अविनाश कुमार, मोहम्मद इम्त्याज, मोहम्मद कादिरी, श्री बैजू कुमार, श्री दिलीप कुमार, श्री विकाश कुमार, श्री सुनील कुमार, श्री चंदन कुमार, श्रीमती रेखा कुमारी, श्रीमती लक्ष्मेश्वरी देवी, श्रीमती पूजा कुमारी, श्रीमती बंदना कुमारी, क्लर्क श्री विकास कुमार तथा चपरासी श्री रामभजन राय और भोला पासवान सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

मौके पर डॉ. वसीमुर रहमान के पिता डॉ. स. उद आज़म रहमानी, भाई एखलाकुर रहमान, सांसद प्रतिनिधि अनिश शाही, भूमिदाता रामबाबू शाही, सेवानिवृत्त शिक्षक अमरेन्द्र चौधरी, माध्यमिक शिक्षक संघ बोचहां के सचिव श्री मनीष झा, समाजसेवी मोहम्मद तावीश परवेज, मोहम्मद मगफूर आलम, मोहम्मद नसीरुद्दीन, श्री रामप्रवेश पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कामेश्वर पांडेय, शिक्षक श्री अनित कुमार, दिनेश राय, श्री लाल बाबू बैठा तथा श्री सुरेश साह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।