जिला महिला अधिवक्ता संघ द्वारा सावन मिलन समारोह आयोजित

  • Post By Admin on Aug 11 2023
जिला महिला अधिवक्ता संघ द्वारा सावन मिलन समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को जिला महिला अधिवक्ता संघ के द्वारा मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर के ब्लॉक-01 में स्थित हॉल में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए संघ की अध्यक्ष डॉ. संगीता शाही ने कहा कि सावन का मौसम तीज-त्योहार का मौसम है। सावन के महीने में प्रकृति से अलग ही जुड़ाव महसूस होता है। प्रकृति से जुड़कर तनाव समाप्त हो जाता है। हर तरफ हरियाली मन मस्तिष्क को सकून देती है।
 
इस अवसर पर महिला अधिवक्ताओं ने सावन गीत पर नृत्य किया और एक दूसरे को लहठी, बिंदी एवं सिंदूर भेंट स्वरूप दिया। इस दौरान लता पूनम वीणा मिश्रा, रेणु शुक्ला, ऋचा, प्रीती कुमारी, रूबी, आशा झा, स्वेता कुमारी, किरण बाला, अंजू, सपना, अर्चना शाही, नमिता, प्रियंका, कंचन, नीलम, हिमांशुबाला, रूपम, सरिता ओझा, किरण श्री, विनीता, कुमारी प्रियंका, साहिना प्रवीण, कल्याणी, प्रीती रजक, किरण कुमारी, कंचन प्रभा, सुनीता, अल्का शरण, उर्मिला राय उपस्थित रहीं।