पुण्यतिथि पखवाड़ा: राजीव शंकर सहाय को श्रद्धांजलि, छात्रों को शैक्षणिक सामग्री वितरित
- Post By Admin on Feb 06 2026
मुजफ्फरपुर : शहर के वरीय अधिवक्ता एवं समाजसेवी स्वर्गीय राजीव शंकर सहाय की आठवीं पुण्यतिथि पखवाड़ा की शुरुआत शुक्रवार को मालीघाट में की गई। कार्यक्रम का आयोजन सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान द्वारा सामाजिक चिंतक एवं सुपुत्र सेवादार अविनाश कुमार की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जरूरतमंद बच्चों और युवाओं के बीच पठन सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर अविनाश कुमार ने स्वर्गीय राजीव शंकर सहाय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे मजबूत माध्यम मानते थे और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते थे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन गरीब और वंचित वर्ग को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित रहा।
संस्थान के संयोजक एवं प्रसिद्ध कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने “ए ही माटी के राजीव शंकर सहाय, समाजसेवक के मिलल सेहरा” गीत के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में वंदना कुमारी, संजय कुमार, अरबिंद कुमार, मनीषा कुमारी, काजल कुमारी सिन्हा, रंजना कुमारी, अमित कुमार, सुबोध श्रीवास्तव, कमिनी देवी, मधुबाला, पूर्णिमा कुमारी, मंटू कुमार, कांता देवी, भोला साह, राजा पासवान, शिव कुमार, अनिल कुमार ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने किया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा नियमित रूप से “पुरखा पुरनिया संवाद सह सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसके माध्यम से गांव और समाज के नायक-नायिकाओं को याद कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की जाती है।