कलमबाग हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, वैभव मिश्रा ने बांटा प्रसाद
- Post By Admin on Apr 02 2026
मुजफ्फरपुर: जिले में हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर शहर के कलमबाग चौक स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी।
हिंदुवादी नेता वैभव मिश्रा एवं उनके सहयोगियों द्वारा भक्तों के बीच 21 किलो लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर वैभव मिश्रा ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि समाज में एकता, सेवा और भक्ति का संदेश देने का अवसर भी है। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और एक-दूसरे की सहायता करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।