पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सेवी का हृदय गति रुक जाने से मौत, भाजपा को झटका
- Post By Admin on Jan 03 2023

लखीसराय: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह बड़हिया निर्माण सुनील कुमार सेवी का हृदय गति रुक जाने से पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे 73 वर्ष के थे वे पीछे एक लडका एक पत्नी छोड़ गए । उनकी मौत की खबर सुनकर सभी राजनीतिक दलों के नेता एवं कार्यकर्ताओ उनके आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन और पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। और परिजनों को ढांढस बढाया। सेवी के निधन से भाजपा को भारी क्षति पहुंची है। उनका दाहसंस्कार गंगा किनारे बड़हिया में किया गया। जिन लोगों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया उनमें भाजपा के महामंत्री नरोत्तम कुमार, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रो देवानंद शाह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जदयू प्रदेश सचिव कन्हैया कुमार, निर्वतमान वार्ड पार्षद अमित कुमार, जदयू नेता अरुण कुमार सिंह, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चुन चुन कुमार, राजद नेता संजय कुमार सिंह, कांग्रेस नेता अमरेश कुमार अनीश, सुनील कुमार सिंह, गोपाल सिंह, संजीव कुमार सिंह, विनोद कुमार उर्फ बौआ , उमेन्द्र सिंह, दिवाकर कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष संजय कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
:-वीरेंद्र विजय सिंह