बिहार के 3 चीजों को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान

  • Post By Admin on Mar 31 2018
बिहार के 3 चीजों को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान

पटना : बौद्धिक सम्पदा अधिकार के अंतर्गत जर्दा आम, कतरनी धान एवं मगही पान को भारतीय बौद्धिक सम्पदा के रुप में गुरुवार को जियोग्राफिकल इंडीकेशन रजिस्ट्री द्वारा भागलपुरी जर्दा आम को प्रमाण-पत्र संख्या 311, कतरनी धान को प्रमाण पत्र संख्या 312 तथा मगही पान को प्रमाण-पत्र संख्या 313 के रुप में पंजीकृत किया गया । बिहार राज्य के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है | इसके लिए राज्य के किसान समेत कृषि वैज्ञानिक समेत कुलपति बधाई के पात्र है | बिहार के कृषि मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में बिहार के अन्य उत्पादों जैसे शाही लीची और मखाना को भी भौगोलिक दर्शन में सम्मिलित करने का प्रयास किया जाएगा | जर्दा आम अपनी विशेष सुगंध एवं स्वाद के कारण विश्वप्रसिद्ध है | मगही पान अपनी कोमलता व स्वाद के लिए प्रसिद्ध है | वही कतरनी धान अपने सुंगंध , पतला एवं लम्बाई के लिए प्रसिद्ध है |