बिहार में 26 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट को मंजूरी, ₹505 करोड़ का निवेश; करीब 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

  • Post By Admin on Sep 06 2026
बिहार में 26 नए औद्योगिक प्रोजेक्ट को मंजूरी, ₹505 करोड़ का निवेश; करीब 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

पटना: बिहार में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) ने 26 नई औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल 505.27 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है। सरकार को उम्मीद है कि इन इकाइयों के शुरू होने के बाद राज्य में करीब 5 हजार लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

नई औद्योगिक इकाइयों के लिए कुल 33.08 एकड़ जमीन आवंटित किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण, टेक्सटाइल, लेदर गारमेंट्स, बैग-बेल्ट निर्माण, पशु आहार समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी इकाइयां शामिल हैं। इससे बिहार में मैन्युफैक्चरिंग और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार नई नीतियों और बुनियादी सुविधाओं पर जोर दे रही है। ऐसे में इन 26 परियोजनाओं की मंजूरी को बिहार के औद्योगिक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए उद्योगों के आने से स्थानीय कारोबार, परिवहन, सप्लाई चेन और छोटे कारोबारियों को भी अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिलने की संभावना है।