विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, विभिन्न राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दम

  • Post By Admin on Mar 02 2024
विराट कुश्ती दंगल का आयोजन, विभिन्न राज्यों के पहलवान दिखाएंगे दम

लखीसराय : जिला के रामगढ़ चौक स्थित चमघारा गांव में आगामी 4 मार्च सुबह 11 बजे से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर वृंदावन से समाधि बाबा, दद्दन पहलवान, दुलारचंद पहलवान, लट्टू पहलवान (चेवाड़ा अध्यक्ष), मसूदन पहलवान, टुनटुन यादव (प्रमुख), ब्रह्मदेव यादव (सिंहचक), नीतीश मुखिया (खड़गवाड़ा) व राजीव कुमार पधार रहे हैं। सुखो यादव की अध्यक्षता में कुश्ती दंगल का नेतृत्व बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान करेंगे। कुश्ती दंगल में व्यवस्थापक के तौर पर पंचायत समिति सदस्य विजय यादव, अशोक कुमार, सीताराम यादव एवं स्वागतकर्ता में ललन यादव रहेंगे।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए बिहार कुश्ती चैंपियन चंद्रभान पहलवान ने बताया कि इस कुश्ती दंगल में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के अलावा देश-विदेश से कई नामी महिला एवं पुरुष पहलवान अपनी कुश्ती का दमखम दिखाने के लिए आ रहे हैं। प्रथम विजेता पहलवान को लाखों का पुरस्कार एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।