टाटा स्टील नोआमुंडी रन-अ-थॉन में 4000 से अधिक धावकों ने लिया भाग
- Post By Admin on Nov 18 2024

रांची : देशभर से 4000 से अधिक धावकों ने टाटा स्टील के ओर माइन्स एंड क्वारीज़ डिवीजन के प्रमुख आयोजन नोआमुंडी रनअथॉन के 5वें संस्करण में भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को नोआमुंडी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुई।
इस वर्ष दौड़ का थीम थी 'ग्रीन चैंपियन बनें'.वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मटेरियल्स) टाटा स्टील डी बी सुंदरा रामम ने पश्चिम सिंहभूम जिले के डीसी कुलदीप चौधरी (आईएएस), टाटा स्टील ओएमक्यू के जेनरल मैनेजर अतुल भटनागर और टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुरुषों और महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक) के लिए 10 किमी और 7 किमी, 16 वर्ष से कम आयु के लड़कों और लड़कियों के लिए 5 किमी, दिव्यांग लोगों के लिए 2 किमी की दौड़ थी।
विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं के बीच कुल पांच लाख 67 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उत्तर प्रदेश के चंदन भारद्वाज ने 10 किमी (पुरुष) श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि छत्तीसगढ़ की रुखमणी साहू ने 10 किमी (महिला) श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। 7 किमी श्रेणी में झारखंड के सुरेंद्र सिरका ने पुरुष वर्ग में और पश्चिम बंगाल की मनाली सिंघा ने महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 5 किमी श्रेणी में झारखंड के निखिल कुमार ने लड़कों में और शांति कुमारी ने लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया। श्रेणियों (सामान्य और स्थानीय) के विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, टाटा स्टील प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक पौधा लगाएगी। जिन्होंने इस आयोजन में भाग लेकर स्वस्थ और हरित भविष्य के लिए अपने दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया।