23 जुलाई को गांधी मैदान में जिला स्तरीय रेड रन प्रतियोगिता
- Post By Admin on Jul 03 2024

लखीसराय : युवाओं में एच.आई.वी. एवं संबंधित अन्य स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता हेतु राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर रेड रन 2024 का आयोजन किया जाना है। इसके अंतर्गत राज्य के चयनित 19 उच्च जोखिम जिलों में एक लखीसराय जिला में भी रेड रन प्रतियोगिता 500 मीटर दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागी के रूप में रेड रिबन क्लब सदस्य, एन.सी.सी. कैडेट एवं महाविद्यालय में अध्ययनरत युवाओं (पुरूष एवं महिला वर्ग) को भाग लेना है।
कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी जिला एड्स रोक थाम एवं नियंत्रण इकाई के पर्यवेक्षक जीतेन्द्र कुमार लाल को बनाया गया है। श्री लाल के अनुसार नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को तीन चरणों में महाविद्यालय स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर भौतिक रूप से रेड रन प्रतियोगिता में सफल प्रदर्शन करना होगा। इस हेतु महाविद्यालय स्तर पर जिला स्तर के प्रतियोगिता से पूर्व आयेजन किया जाना है। जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन 23 जुलाई को निर्धारित है।