जिला दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन, दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

  • Post By Admin on Feb 13 2024
जिला दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन, दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

लखीसराय : जिला समाहरणालय स्थित स्टेडियम गांधी मैदान में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व जिला प्रशासन की ओर से जिला दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शारीरिक दिव्यांगता, मंदबुद्धि, दृष्टिहीन, मुक बधिर दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हुए। जिसका उद्घाटन डीएम रजनीकान्त, एडीएम सुधांशु शेखर, डीडीसी कुंदन कुमार एवं खेल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर डीएम ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। हार जीत तो होती रहती है। अगर यह खेल है तो कोई ना कोई जीतेगा और कोई ना कोई हारेगा ही। उन्होंने कहा कि जीत या हार को अपने सर पर नहीं चढ़ने देना चाहिए और भी बेहतर करने का प्रयास आजीवन करते रहना चाहिए। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उनका मनोबल बढ़ाया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल सात विधाओं का आयोजन किया गया। जिसमें म्यूजिकल चेयर, सैकरेस, सुई धागा, जलेबी दौड़, नींबू चम्मच दौड़, चित्रांकन, संगीत व नृत्य आदि शामिल रहे।