पैक्स अध्यक्ष भी लोकसभा चुनाव प्रचार में लेंगे भाग
- Post By Admin on May 07 2024

लखीसराय : जिला मुख्यालय स्थित पैक्स अध्यक्ष आनंदी यादव के आवासीय परिसर में जिले भर के पैक्स अध्यक्षों की बैठक मुंगेर जमुई सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विचार विमर्श के उपरांत आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा किया गया।
उक्त बैठक के सम्पन्न होने के उपरांत जिला पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष दिगम कुमार द्वारा आहूत विशेष बैठक में मुंगेर जमुई सेन्ट्रल कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह के प्रस्ताव पर निवर्तमान सांसद के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का निर्णय लिया गया। जिसकी शुरुआत 8 मई बुधवार से श्री किशुन पैक्स कजरा से करने पर सहमति प्रकट किया गया।
बैठक में पैक्स अध्यक्ष सज्जन कुमार, सार्जन कुमार, अनंत सिंह गोगन, रामनरेश सिंह, चन्दन कुमार आदि के साथ कई पैक्स प्रबंधक भी उपस्थित थे।