मुकेश पाठक बने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

  • Post By Admin on Mar 25 2023
मुकेश पाठक बने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

मुजफ्फरपुर : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश पाठक को पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए पार्टी का जवाबदेही दिया। शनिवार को कुशेश्वरस्थान के धबोलिया हाई स्कूल के प्रांगण में श्रमिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.के. दत्ता ने मुकेश पाठक को प्रदेश अध्यक्ष, अजय कुशवाहा को प्रदेश उपाध्यक्ष व अमरजीत सदा को राष्ट्रीय सगठन मंत्री सह प्रवक्ता पत्र दिया। इस खबर की सूचना मिलते ही पार्टी के कार्यकर्ता गण खुशी से झूम उठे।

मुकेश पाठक ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि पार्टी ने मुझ पर फिर से विश्वास जताया और आज एक बार फिर से इतना बड़ा दायित्व  दिया। इसके लिए मैं पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, पार्टी के प्रधान महासचिव श्री राजेश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष सह सिकंदरा विधायक श्री प्रफुल्ल मांझी, दरभंगा प्रभारी अविनाश कुमार, प्रधान महासचिव बिपिन कुमार दास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कारी गामी, राष्ट्रीय प्रवक्ता हेमंत यादव, तेज कर्मठ नेत्री ज्योति देवी और पार्टी के सभी पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण का आभारी हूँ। मैं श्रमिक प्रकोष्ठ में रहते हुए भी हमेंशा युवाओं की हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा और मुझे पार्टी ने जो जवाबदेही दी है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करूंगा।