राजनीति में जो करता है गरीब की सेवा, वही नेता होता है विकास पुत्र : सांसद

  • Post By Admin on Apr 06 2024
राजनीति में जो करता है गरीब की सेवा, वही नेता होता है विकास पुत्र :  सांसद

लखीसराय : शनिवार को जिले के हलसी प्रखंड क्षेत्र में क्षेत्रीय सांसद का चुनावी दौरा कार्यक्रम चला। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि बिहार में विकास पुत्र गरीबों के मसीहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी है। आज भी सभी वर्गों के लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विकास और सुशासन पर वोट देते हैं। आजादी के बाद गरीबों का इतना विकास नहीं हुआ था। आज भी मुंगेर लोकसभा में उनकेे साथ सभी वर्ग के लोग हैं। उन्होंने कहा कि जो जाति की राजनीति करते हैं, उनका शहाबुद्दीन वाला दशा होता है। राजनीति जमात की कीजिए, सभी वर्गों का कीजिए, किसी जाति का नाम लेकर राजनीतिक ना करें। राजनीति में गरीब की जो सेवा करता है वही नेता विकास पुत्र होता है। चाहे लखीसराय दियारा का विकास हो, लखीसराय टाल क्षेत्र का विकास हो, नहर, पईन, बिजली, सड़क, किसानों का सिंचाई व्यवस्था, जल जीवन हरियाली विकास हो, विरोधियों को यह भी देखना चाहिए।

सांसद के स्वागत में जनसभा को संबोधित करते हुए स्थानीय नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अगड़ा-पिछड़ा कर रहे विरोधी को यह भी देखना चाहिए कि सांसद किसी एक जाति के नहीं बल्कि साभी वर्गों के लोगों का सम्मान करने वाले हैं। उदाहरण के तौर पर देखें तो पार्टी में रामचंद्र महतो, लखन यादव, श्री यादव, आत्मा पासवान, सरवन पासवान, राजू पंडित, राम बालक मांझी, जनवरी चौधरी, उमेश रविदास, महेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश सचिव जदयू राजकुमार महतो, प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी महतो, प्रखंड अध्यक्ष जोगिंदर मंडल, हलसी प्रमुख मदन मंडल, जिला उपाध्यक्ष जिला परिषद देवकी मंडल आदि कई नाम है। इस तरह से सबका नाम लिया गया तो विरोधियों की धड़कन तेज हो जाएगी। इसलिए कोई जातिवाद मुंगेर लोकसभा में चलने वाला नहीं है। चलेगा तो विकास की गाड़ी चलेगा, जीत होगा तो विकास पुत्र सांसद ललन सिंह का होगा, यह खुलेआम चैलेंज है। मुंगेर लोकसभा से बिहार में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगा क्योंकि सांसद ललन बाबू के विकास की हर वर्गों में चर्चा है। जगदीश महतो खुलेआम बोलते हैं कि लखीसराय जिला में जातिवाद नहीं चलेगा जो विकास किया है उसी को वोट मिलेगा।