नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा होगा और मजबूत : अविनाश तिरंगा

  • Post By Admin on Mar 09 2023
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा होगा और मजबूत : अविनाश तिरंगा

मुजफ्फरपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कर्मठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार को पुनः पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस संदर्भ में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष बनाकर यह सिद्ध कर दिया कि कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान व स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि संगठन को धारदार बनाने की अपेक्षा जो प्रांतीय नेतृत्व ने रखी थी, उसके लिए हमारा चयन किया गया है। जिले की सभी कार्यकर्ता की ताकत को लेकर भाजपा को घर घर तक ले जाने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि 2024 की लोकसभा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को पूर्ण रूप से जितने का कार्य करेंगे। 

वहीं रंजन कुमार के पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर ऑक्सीजन बाबा अविनाश तिरंगा ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और प्रदेश महामंत्री भिखु भाई दलसानिया के नेतृत्व में बिहार भाजपा जिलाध्यक्ष की नई कमिटी बनाई गई। जिसमें मुजफ्फरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार को मनोनीत किया गया, जिसमें मुजफ्फरपुर भाजपा में ख़ुशी की लहर हैं। उन्होंने कहा कि रंजन कुमार इस दायित्व के साथ संगठन को नई दिशा की ओर लें जाएंगे। उनके कुशल नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा। वहीं रंजन कुमार के जिलाध्यक्ष बनने पर अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दी है । बधाई देने वाले में कटरा मंडल के युवा मोर्चा के आईटी सेल संयोजक नवीन कुमार, जिला प्रवक्ता राजीव कुमार, कटरा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, डॉ, रागिनी रानी, हरि मोहन चौधरी, अनिल विद्रोही, अधिवक्ता अनिल सिंह, सोनू कुमार समेत अन्य शामिल रहे ।