दिग्गज नेता शरद यादव का 75 साल की उम्र में निधन
- Post By Admin on Jan 12 2023

दिल्ली: जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया है। वे 75 वर्ष के थे। गुरुग्राम के फ़ोर्टीस अस्पताल में उन्होंने आख़री सांस ली। यह जानकारी उनकी बेटी सुभाषिनी ने एक ट्वीट में दी। सुभाषिनी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पापा नहीं रहे'। जेपी आंदोलन से राजनीति में आए शरद यादव का जन्म 01 जुलाई 1947 में हुआ था। वे पहले राजनेता रहे जो तीन राज्यों से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंचे। उन्होंने पहला चुनाव जबलपुर से 1974 में लड़ा था, जबकि मधेपुरा से 4 बार लोकसभा के लिए चुने गए। बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले शरद यादव का जाना सभी को शोक में डुबो गया है। उनकी समाजवाद वाली राजनीति ने उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया था लेकिन अब उस महान नेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस समाजवाद नेता के जाने से राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि शरद यादव जी के जाने से दुख हुआ ।