प्रभु यीशु के बलिदान की याद दिलाता गुड फ्राइडे

  • Post By Admin on Mar 29 2024
प्रभु यीशु के बलिदान की याद दिलाता गुड फ्राइडे

आज गुड फ्राइडे है, जिसे ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा एवं पवित्र त्यौहार माना जाता है। इस पर्व को ईसाई समुदाय के लोग बड़े धूम धाम से मनाते हैं।वैसे तो गुड फ्राइडे हर साल अप्रैल महीने में आता है लेकिन इस साल 2024 में गुड फ्राइडे 29 मार्च को मनाया जा रहा है। इस खास पर्व को ईसाई समुदाय के धर्मावलम्बी शोक दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन प्रभु यीशु को यहूदियों द्वारा फांसी पर चढ़ा दिया गया था। गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राइडे एवं ग्रेट फ्राइडे के रूप में भी मनाया जाता है। प्रभु यीशु ईसाईयों के लिए ईश्वर स्वरुप थे, वे जगत में शांति का सन्देश लेकर आए थे। ईसाई समुदाय के लोग प्रभु यीशु को शांति का दूत मानते हैं, जिन्होंने संसार में करुणा और प्रेम का संचार किया। प्रभु यीशु ने अपनी आभा से संसार को जागृत किया। ईसाईयों द्वारा गुड फ्राइडे मनाने की वजह प्रभु यीशु की मृत्यु को याद करना एवं उनके करुणा को प्राप्त करना है। आज ही के दिन प्रभु यीशु को यहूदियों ने फांसी पर लटका दिया, उनको शारीरिक पीड़ा एवं यातनाएं दी, जिसका वर्णन मात्र ह्रदय को विचलित कर देता है। दुनिया को प्रेम का सन्देश देने वाले प्रभु यीशु को उस समय के रोम के शासक से शिकायत कर वहां के धार्मिक कट्टरपंथी यहूदियों ने उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया। जिस दिन प्रभु यीशु को शूली पर चढ़ाया गया था, उस दिन शुक्रवार था। जिस कारण हर साल अंग्रेजी महीने के अनुसार शुक्रवार को गुड फ्राइडे के रूप में ईसाई समुदाय मनाते आ रहे हैं। गुड फ्राइडे के दिन सभी ईसाई समुदाय के लोग विश्व के किसी भी कोने में हो वो गिरिजा घर अवश्य जाते हैं और प्रभु यीशु कि प्रार्थना करते हैं एवं उनके बलिदान को याद करते हैं। इस दिन सभी उपवास रखते हैं और गिरिजाघर से प्रार्थना करने के बाद शाम को मीठी रोटी बना कर उसे ग्रहण करते हैं।