पुलिस की वर्दी पहने नजर आए एम.एस.धोनी, जानिए नई तस्वीर का राज

  • Post By Admin on Feb 03 2023
पुलिस की वर्दी पहने नजर आए एम.एस.धोनी, जानिए नई तस्वीर का राज

रांची :  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आए दिन सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. एक बार फिर एम. एस. धोनी चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एम. एस. धोनी का नया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. उनके फैंस कैप्टन कूल के नए अवतार को देखकर हैरान है. उनके कुछ फैंस का कहना है कि अब महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट को छोड़ कर अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं. कई लोगों को उनका नया अवतार काफी पसंद आ रहा है. एम. एस. धोनी की इस तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है. 

आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना का पैरा फोर्स में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानक रैंक दी गई है. उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान कश्मीर में जवानों के साथ समय भी बिताया है. सोशल मीडिया यूजर्स महेंद्र सिंह धोनी के नए अवतार पर अपनी अपनी प्रतिकिर्याएं दे रहे हैं. एक यूजर्स ने लिखा - एम. एस. धोनी इस नए लुक में दमदार नजर आ रहे हैं. वही एक अन्य यूजर्स ने कहा कि धोनी जरूर आईपीएल के लिए विज्ञापन दे रहे हैं. एक और यूजर्स ने कहा - धोनी के सामने निर्देशक रोहित शेट्टी के कॉप भी फीके हैं. 

आइये हम आपको बताते है सोशल मीडिया पर वायरल धोनी के इस तस्वीर के पीछे का राज. दरअसल खाकी वर्दी में तस्वीर सांझा करते हुए बताया गया हैं कि एम. एस. धोनी ने एक विज्ञापन के लिए पुलिस की वर्दी पहनी है. खाकी वर्दी पहने हुए धोनी के बाएं हाथ में पुलिस वाला डंडा है तो वहीं दाएं हाथ में उन्होंने पिस्तौल को संभाल कर रखा है. उनके इस नए अवतार को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा हैं.