वरदान प्रेप स्कूल का सीबीएसई परिणाम शानदार, छात्रों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
- Post By Admin on Apr 16 2026
मुजफ्फरपुर : शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान रेसिडेंशियल वरदान प्रेप/पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सीबीएसई परीक्षा 2025-26 में उल्लेखनीय परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के कुल 32 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे विद्यालय परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छात्रों ने अनुशासन, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सफल विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से प्रत्युष रंजन, उत्सव, प्रतिक्षा, भावना, दामिनी, निशांत, समीर भास्कर, तान्या, अमित, वैष्णवी, श्वेता देव, आयुष, साक्षी, प्रियंशु प्रकाश, प्रिया, आयुष कुमार, सूर्यकांत, अभिषेक, सोनाली, रूचाली, अनु, अंकिता, श्रुति, प्रियेश, अमित कुमार, सौरभ, पियूष, अहाना, आयुष राज, साक्षी कुमारी, प्रियंशु कुमार एवं आदित्य राज शामिल हैं।
परिणाम की विशेष उपलब्धि यह रही कि 8 विद्यार्थियों ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया। वहीं एक विद्यार्थी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जो संस्थान की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों की समर्पित शिक्षण पद्धति और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण को दिया है। संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित मूल्यांकन, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित वातावरण पर विशेष जोर दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।
विद्यालय के निदेशक रत्नेश्वर सिंह, अविनाश ठाकुर, सिद्धार्थ प्रकाश एवं प्रमोद कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वरदान विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रतिबद्ध रहा है और आगे भी इसी परंपरा को बनाए रखेगा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण—मनोज मिश्रा, अमृत सर, मनीष सर, अमित सर, रजनीश सर, मधु सर, जितेंद्र सर सहित अन्य शिक्षकों की भूमिका को भी सराहा गया, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की। इस शानदार परिणाम से अभिभावकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है तथा विद्यालय की प्रतिष्ठा और अधिक सुदृढ़ हुई है।