महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में BUSTA की नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान

  • Post By Admin on Jul 01 2026
महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में BUSTA की नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान

मुजफ्फरपुर : बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक (सेवा) संघ (BUSTA) की महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय इकाई की आमसभा बुधवार को आयोजित की गई। बैठक का आह्वान पूर्व सचिव प्रो. कुमारी सरोज ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की नवगठित BUSTA इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की गई तथा उनका स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रो. कुमारी सरोज ने शिक्षकों से शिक्षक संघ को और अधिक सशक्त बनाने के लिए अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी और आपसी सहयोग से ही संभव है।

नवगठित इकाई में प्रो. कुमारी सरोज (राजनीतिशास्त्र विभाग) को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुनीता कुमारी (गृह विज्ञान विभाग) एवं डॉ. प्रियम फ्रांसिस (अंग्रेजी विभाग) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. रिंकु कुमारी (हिंदी विभाग) को सचिव, जबकि डॉ. श्वेता यादव (वनस्पति विज्ञान विभाग) एवं डॉ. संगीता कुमारी (मनोविज्ञान विभाग) को सहसचिव बनाया गया है। डॉ. सुरबाला वर्मा (दर्शनशास्त्र विभाग) को कोषाध्यक्ष, डॉ. सरिता पॉल (गृह विज्ञान विभाग) को इकाई सचिव तथा डॉ. रामदुलार साहनी (हिंदी विभाग) को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नामित किया गया है।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा जताया।