भारतीय ज्ञान परंपरा और नई शिक्षा नीति पर 2 जुलाई को आरडीएस कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी
- Post By Admin on Jun 30 2026
मुजफ्फरपुर : भारतीय शिक्षा दिवस के अवसर पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय में 2 जुलाई को "भारतीय ज्ञान परंपरा: शिक्षा, संस्कृति एवं समकालीन परिप्रेक्ष्य" विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी में शिक्षा जगत के प्रख्यात शिक्षाविद और विशेषज्ञ भारतीय ज्ञान परंपरा तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विभिन्न आयामों पर विचार साझा करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के भारतीयकरण को बढ़ावा देना, भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को समकालीन शिक्षा से जोड़ना तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर व्यापक विमर्श करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक साबित होगा।
संगोष्ठी के कार्यक्रम संयोजक डॉ. भगवान कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, महाविद्यालय निरीक्षक डॉ. राजीव कुमार तथा नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, राजगीर के सहायक प्राध्यापक विशेष व्याख्यान देंगे। आयोजन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रहेगी।